Table of Contents
India’s performance in Tokyo Paralympics 2020 : दिनॉक 24 अगस्त 2021 से 5 सिंतबर 2021 के मध्य जापान की राजधानी टोक्यो में सम्पन्न हुई पैरालंपिक प्रतियोगिता में भारत का पिछले पैरालंपिक प्रतियोगिता के मुकाबले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। इस प्रदर्शन के लिए भारत में अथक प्रयास भी किये गये हैं, जिनमें स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया एवं भारतीय राष्ट्रीय खेल संस्थान चंडीगढ़ की मेहनत अत्यंत सराहनीय रही है। इस प्रदर्शन से साबित हो चुका है कि भारत अब पदक तालिका में धीरे-धीरे उपर जा रहा है।
Tokyo Paralampic 2020
Tokyo Paralampic 2020 : टोक्यो पैरालंपिक 2020 का आयोजन 24 अगस्त 2021 से 5 सिंतबर 2021 के मध्य जापान की राजधानी टोक्यो में सम्पन्न हुए।
टोक्यो पैरालंपिक में कुल 22 खेल शामिल किए गए जिनमे 539 पदकों पर प्रतिस्पर्धा हुई। टोक्यो पैरालंपिक में कुल 162 देश शामिल हुए थे।
Tokyo Paralympic 2020 (टोक्यो पैरालंपिक 2020) खेलों में 207 पदकों के साथ चीन प्रथम स्थान पर रहा , वहीं द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः ग्रेट ब्रिटेन (124 पदक) संयुक्त राज्य अमेरिका (104 पदक) रहे।
भारत का टोक्यो पैरालंपिक 2020 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। भारत ने कुल 5 स्वर्ण , 8 सिल्वर , और 6 कांस्य पदक जीत कर 24 वाँ स्थान प्राप्त किया।
Indian Medal Winner in Tokyo Paralympic 2020 (टोक्या पैरालंपिक 2020 में भारत के पदक विजेता)

Gold Medal (स्वर्ण पदक ) –
भारत ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में कुल 5 स्वर्ण पदक ( Gold Medal ) हासिल किये हैं
1 | स्वर्ण पदक | अवनी लेखरा | महिला 10 मीटर, शूटिंग |
2 | स्वर्ण पदक | सुमित अंतिल | एथेलेटिक्स के पुरूष जेवलिन थ्रो |
3 | स्वर्ण पदक | मनीष नरवाल | मिश्रित 50 मीटर, शूटिंग |
4 | स्वर्ण पदक | प्रमोद भगत | पुरूष सिंगल बैडमिंटन |
5 | स्वर्ण पदक | कृष्णा नागर | पुरूष सिंगल बैडमिंटन |

यहां पढ़ें – फ्लिपकार्ट पर सेलर एकाउन्ट कैसे बनाये ?
Silver Medal (रजत पदक )-
भारत ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में कुल 8 रजत पदक ( Silver Medal ) हासिल किये हैं ।
1 | रजत पदक | भाविना पटेल | महिला सिंगल टेबिल टेनिस |
2 | रजत पदक | निशाद कुमार | एथेलेटिक्स के पुरूष हाई जम्प |
3 | रजत पदक | योगेश कथूनिया | एथेलेटिक्स के पुरूष डिस्कस थ्रो |
4 | रजत पदक | देवेन्द्र झाझरिया | एथेलेटिक्स के पुरूष जेवलिन थ्रो |
5 | रजत पदक | मरियप्पन थंगावेलू | एथेलेटिक्स के पुरूष हाई जम्प |
6 | रजत पदक | प्रवीन कुमार | एथेलेटिक्स के पुरूष हाई जम्प |
7 | रजत पदक | सिंघराज अधाना | पुरूष 50 मीटर, शूटिंग |
8 | रजत पदक | सुहास लालिनाकेरे यतिराज | पुरूष सिंगल बैडमिंटन |

Bronze Medal (कांस्य पदक )-
भारत ने टोक्यो पैरालंपिक 2020 में कुल 6 कांस्य पदक (Bronze Medal) हासिल किये हैं ।
1 | कांस्य पदक | सुन्दर सिंह गुरजर | एथेलेटिक्स के पुरूष जेवलिन थ्रो |
2 | कांस्य पदक | सिंघराज अधाना | पुरूष 10 मीटर, शूटिंग |
3 | कांस्य पदक | शरद कुमार | एथेलेटिक्स के पुरूष हाई जम्प |
4 | कांस्य पदक | अवनी लेखरा | महिला 50 मीटर, शूटिंग |
5 | कांस्य पदक | हरविंदर सिंह | पुरूष व्यक्तिगत अर्चरी |
6 | कांस्य पदक | मनोज सरकार | पुरूष सिंगल बैडमिंटन |
इस प्रकार भारत ने अपने पिछले पैरालम्पिक खेलों की तुलना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अब तक का बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
Reason for Success (इस सफलता का कारण) –
स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया एवं राष्ट्रीय खेल संस्थान चंडीगढ़ के अथक प्रयास एवं कड़ी मेहनत से भारत के दिव्यांग खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण औऱ सुविधाएं प्रदान की जा रही है। जिससे भारत इस बार पैरालंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन कर पाया है।
खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर भारत के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री ने बधाई दी तथा आगामी खेलों के लिए शुभकामनाएं दी।