World Earth Day 2021: हमें भी तो अपना कर्ज चुकाना है, पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त बनाना है।

admin

world earth day 12 april
world earth day 12 april
world earth day

World Earth Day 2021: हमें भी तो अपना कर्ज चुकाना है, पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त बनाना है।

World Earth Day 2021, विश्व पृथ्वी दिवस 2021 – 

प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को पूरे विश्व में पर्यावरण संरक्षण के समर्थन को प्रदर्शित करने के लिए विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। यह विश्व स्तर का वार्षिक आयोजन है। इसकी शुरुआत वर्ष 1970 में हुई, सर्वप्रथम एक अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन द्वारा इसे पर्यावरण शिक्षा के रूप में की। वर्तमान में इसका आयोजन विश्व के 192 से अधिक देशों में किया जाता है।

वर्ष 2020 और 2021 भले ही मानव जाति के लिए कष्टमय रहा है, जहां पूरा विश्व कोरोना महामारी और लॉकडाउन से जूझ रहा था वहीं 2020 हमारी पृथ्वी के लिए बहुत ही लाभकारी वर्ष रहा है। लॉकडाउन के कारण मानव गतिविधि रुकने से पृथ्वी के वातावरण में काफी सुधार देखने को मिले हैं। वातावरण साफ हुआ है, नदियाँ भी साफ हुई हैं।

Importance of World Earth Day,  विश्व पृथ्वी दिवस का महत्व

22 अप्रैल विश्व पृथ्वी दिवस का पृथ्वी और मानव समाज के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण स्थान है, क्योंकि इस दिन विश्व भर के पर्यावरणविदों द्वारा ग्लोबल वार्मिंग और ग्लोबल वार्मिंग से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में अपने विचार सामने रखते हैं, जिससे हमें ग्लोबल वार्मिंग और ग्लोबल वार्मिंग से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में पता चलता है।

यह भी पढ़े – पिंक व्हाट्सएप की वाइरल लिंक के जरिये हैकर बनाना चाहते है आपके मोबइल तक पहुँँच

पृथ्वी दिवस पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ – साथ  जीवन संपदा को बचाने के बारे में जागरूक करता है। वर्तमान में जनसंख्या अत्यधिक होने के कारण विश्व में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों पर अतयधिक और अनावश्यक बोझ पड़ा है, उपलब्ध  संसाधनों के सही ढंग से बेहतर इस्तेमाल के लिए पृथ्वी दिवस जैसे कार्यक्रमों का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है।

The purpose of organizing Earth Day, पृथ्वी दिवस के आयोजन का उद्देश्य

पृथ्वी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य पृथ्वी पर रहने वाले समस्त जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों को बचाने के साथ ही विश्व के समस्त लोगों को पर्यावरण और उसकी देख रेख के लिए जागरूक करना है।

Why 22 April world earth day, 22 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस

माना जाता है कि जानेमाने फिल्म और टेलिविज़न अभिनेता एड्डी अलबर्ट ने पर्यावरण के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, साथ ही पृथ्वी दिवस, के निर्माण में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। अलबर्ट के योगदान के लिए उनके जन्मदिन 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाने लगा, अलबर्ट ने टीवी शो ग्रीन एकर्स में प्राथमिक भूमिका निभाई, जिसने तत्कालीन परिस्थिति में सांस्कृतिक और पर्यावरण चेतना पर अत्यधिक असर डाला।

यह भी पढ़े – क्या है इंस्टाग्राम रील?  इंस्टाग्राम रील कैसे बनाएं?

Gerald Nelson’s announcement जेराल्ड नेल्सन की घोषणा

सितम्बर 1969 में सिएटल, वाशिंगटन में आयोजित हुए एक सम्मलेन में विस्कोंसिन के अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन द्वारा घोषणा की गई वर्ष 1970 की बसन्त में पर्यावरण के सम्बन्ध में राष्ट्रव्यापी जन साधारण प्रदर्शन किया जायेगा। जेराल्ड नेल्सन द्वारा पर्यावरण को एक राष्ट्रीय एजेंडा में जोड़ने के लिए पहले राष्ट्रव्यापी पर्यावरण विरोध की प्रस्तावना दी गई। नेल्सन द्वारा इस अवसर को याद करते हुए कहा “यह एक जुआ था,” लेकिन यह काम किया।

पर्यावरण को बचाये रखने की मुख्य चुनोंतिया

पूरे विश्व में पॉलीथिन का इस्तेमाल अत्यधिक मात्रा में हो रहा है, जबकि पॉलीथिन का उपयोग पृथ्वी के लिए सबसे घातक है।

आज की हमारी दिनचर्या भी पर्यावरण को नष्ट करने के लिए जिम्मेदार है, हम अपने दैनिक जीवन में अपने उपयोग और स्वर्थ सिद्धि के लिए प्रतिदिन नदियों, तालाबों को गंदा करने में लगे हुए हैं साथ ही पेड़ो की कटाई भी कर रहे हैं।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता की कमी होना और वन तथा पर्यावरण सुरक्षा कानूनों का शिथिल होना।

World Earth Day Theme, विश्व पृथ्वी दिवस थीम

पृथ्वी दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष एक थीम के साथ होता है। वर्ष 2021 के लिए पृथ्वी दिवस की थीम “रिस्टोर अवर अर्थ” अर्थात हमारी पृथ्वी को पुनर्स्थापित करें” है। विश्व पृथ्वी दिवस थीम के जरिये लोगों को पर्यावरण संबंधी गतिविधियों के ज्ञान से अवगत कराने के साथ ही जागरूकता फैलाने के लिए किया जाता है। लोगों को पर्यावरण के बारे में प्रोत्साहित करने और जागरूक करने के लिए विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर थीम का उपयोग किया गया। विश्व पृथ्वी दिवस से सम्बंधित कुछ थीम निम्न प्रकार है – 

वर्ष 2010 में विश्व पृथ्वी दिवस की थीम “कमी”
वर्ष 2011 में विश्व पृथ्वी दिवस की थीम “एयर क्लीन बनाओ”
वर्ष 2012 में विश्व पृथ्वी दिवस की थीम “अर्थ मोबलाइजेशन”
वर्ष 2013 में विश्व पृथ्वी दिवस की थीम “जलवायु परिवर्तन में परिवर्तन”
वर्ष 2014 में विश्व पृथ्वी दिवस की थीम “हरियाली के शहर”
वर्ष 2015 में विश्व पृथ्वी दिवस की थीम “ग्रीन अर्थ, क्लीन अर्थ विथ वंडरफुल वर्ल्ड ऑफ वॉटर”।
वर्ष 2016 में विश्व पृथ्वी दिवस थीम “पृथ्वी संसाधनों के प्रबंधन के लिए पेड़”
वर्ष 2017 में विश्व पृथ्वी दिवस थीम “जलवायु साक्षरता और पर्यावरण”
वर्ष 2018 में विश्व पृथ्वी दिवस की थीम “एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन काउंटडाउन टू 22 अप्रैल”
वर्ष 2019 में पृथ्वी दिवस की थीम “Protect Our Species” अर्थात संकटग्रस्त प्रजातियों का संरक्षण।
वर्ष 2020 में पृथ्वी दिवस की थीम “climate action” अर्थात जलवायु कार्यवाही।
वर्ष 2021 में पृथ्वी दिवस की थीम “रिस्टोर अवर अर्थ” अर्थात हमारी पृथ्वी को पुनर्स्थापित करें।

कोरोना महामारी से देश और विश्व बेहाल है, ऐसे में Infotab आपसे निवेदन करता है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले, बार- बार हाथ धोये, अन्य व्यक्ति से उचित दूरी बनाकर रहे और सावधान रहे। याद रहे अभी भी खतरा टला नहीं है, ऐसे में याद रहे “दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी”

4 thoughts on “World Earth Day 2021: हमें भी तो अपना कर्ज चुकाना है, पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त बनाना है।”

Leave a Comment

Open chat
1
How can we help ?
Hello 👋

Can we help you ?