class="post-template-default single single-post postid-1163 single-format-standard wp-custom-logo wp-embed-responsive right-sidebar nav-below-header one-container header-aligned-left dropdown-hover featured-image-active elementor-default elementor-kit-7" itemtype="https://schema.org/Blog" itemscope>

World Environment Day 2021: इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के मेजबान हैं, पाकिस्तान ।

admin

world environment day
world environment day
world environment day

World Environment day  विश्व पर्यावरण दिवस पहली बार 5 जून 1974 को मनाया गया था, तब से  प्रतिवर्ष 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। विश्व स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस दिवस को मनाने कि घोषणा वर्ष 1972 में की गई थी।

विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत 1972 मे  5 जून से 16 जून तक सयुंक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में हुई चर्चा के बाद शुरू किया गया था।

World Environment day उद्देश्य

विश्व पर्यावरण दिवस मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य विश्व स्तर पर हमारी प्रकृति की रक्षा के लिये राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने के साथ ही विश्व मे बढ़ रहे पर्यावरणीय मुद्दों की और ध्यान देना है।

विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व

पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से यह दिवस अत्यंत महत्वपूर्ण है। लोगों में पर्यावरण जागरूकता फैलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है।

यह भी पढ़े – कोनसे है भारतीय बाजार में उपलब्ध बजट 5G स्मार्टफोन

विश्व पर्यावरण दिवस का मेजबान

वर्ष 2021 मे पाकिस्तान विश्व पर्यावरण दिवस का वैश्विक मेजबान होगा।

विश्व पर्यावरण दिवस किस प्रकार मनाया जाता है:

विश्व पर्यावरण दिवस के दिन पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए कई तरह के जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस दिन लोगों को पेड़ों को संरक्षित करने, पेड़ पौधे लगाने, नदियों को साफ रखने के लिए जागरूक किया जाता है और सलाह दी जाती है कि हमें प्रकृति को किसी भी प्रकार से क्षती नहीं पहुचाना चाहिए।

इस कार्यक्रम को भारत में विशेष रुप से स्कूलों और कॉलेजों में मनाया जाता है, जिसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों सम्पादित की जाती हैं। विद्यार्थियों मे जागरुकता पैदा करने के लिए स्कूल/कॉलेजो मे कुछ प्रभावी कार्यक्रमों के आयोजन किया जाता है। जैसे- निबंध लेखन, भाषण देना, शिक्षा, विषय चर्चा, स्लाइड शो, क्विज प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता, बैनर प्रदर्शन, सेमिनार, संगोष्ठियों, निर्धारित विषय पर कार्यशालाएं, चित्रकला प्रतियोगिता, संबंधित विषय पर व्याख्यान, थीम पर आधारित प्रदर्शन, फिल्मी शो, कथन लेखन इत्यादि।

विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम क्या है?

विश्व पर्यावरण दिवस की थीम हर साल के लिये अलग  रखी जाती है। इस साल 2021 की थीम ‘Ecosystem Restoration’ है।  मतलब – पारिस्थितिक तंत्र पुनर्बहाली। सरल शब्दों में इसका मतलब है, पृथ्वी को एक बार फिर से अच्छी अवस्था में लाना।

वर्ष 2020 में पर्यावरण दिवस की थीम थी- ‘जैव विविधता,
वर्ष 2019 में इसकी थीम थी- वायु प्रदूषण।
वर्ष 2018 में इसकी थीम थी- बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन।

2 thoughts on “World Environment Day 2021: इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के मेजबान हैं, पाकिस्तान ।”

Leave a Comment

Open chat
1
How can we help ?
Hello 👋

Can we help you ?