Table of Contents

Raja Utsav रजा उत्सव
22 फरवरी को सैयद हैदर रज़ा का 99वां जन्मदिवस है। रज़ा फाउंडेशन द्वारा श्री रज़ा के 99वें जन्मदिन से लेकर 100वें जन्मदिवस तक रज़ा शती वर्ष के रूप में मनाने के फैसला किया गया है। जन्मदिवस के अवसर पर ही गत वर्ष की तरह नमामि आर्ट फाउंडेशन के सहयोग से स्थानीय रपटा घाट मंडला में दिनांक 19 से 22 फरवरी तक रजा उत्सव का आयोजन किया जायेगा।
रजा उत्सव के दौरान विविध कार्यक्रम का आयोजन भी किया जावेगा जो निम्नानुसार निर्धारित किया गया है –
रजा मण्डल
उदघाटन दिनांक 19 फरवरी 2021
समय शाम 6:00 बजे, स्थान रजा कला वीथिका
चित्रकला कार्यशाला एवं माटी पर रंग
दिनांक 20 से 21 फरवरी 2021
समय- सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
स्थान रपटा घाट मंडला
कब्र पर पुष्पांजलि
दिनांक 22 फरवरी 2021
समय सुबह 10:00 बजे,
स्थान बिंझिया कब्रिस्तान मंडला

Saiyad Haidar Raja सैयद हैदर रजा
सैयद हैदर रज़ा का जन्म 22 फ़रवरी 1922 मध्यप्रदेश के मंडला जिले में हुआ था। इनके पिता सैयद मोहम्मद रज़ी और माता ताहिरा बेगम थे। सैयद हैदर रजा एक प्रतिष्ठित भारतीय चित्रकार हैं जो 1950 के बाद से फ्रांस में रहने लगे थे। किंतु वे भारत के साथ जुड़े रहे। श्री रजा की दिनांक 23 जुलाई 2016 को मृत्यु हो गई।
यहाॅ पढ़े – क्या है इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का डिजिटल पेमेंट एप
सैयद हैदर रजा का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
सैयद हैदर रज़ा अपना प्रारंभिक जीवन अपने जन्म स्थान मंडला जिले मे गुज़ारे। श्री रजा ने 12 वर्ष की आयु में चित्रकला सीखी, जिसके बाद 13 वर्ष की आयु में मध्यप्रदेश के ही दमोह चले गए। जहां उन्होनें राजकीय उच्च विद्यालय, दमोह से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की।
आगे की शिक्षा उन्होंने नागपुर कला विद्यालय, नागपुर और जे.जे.कला विद्यालय बम्बई में पूर्ण की। इसके बाद श्री रजा ने 1950 से 1953 के बीच फ्रांस सरकार से छात्रवृति प्राप्त कर पेरिस के इकोल नेशनल सुपेरियर डे ब्यू आर्ट्स (École nationale supérieure des Beaux-Arts (ENSB-A)) से उच्च शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद श्री रजा पेरिस में रहकर ही काम करना जारी रखा।
यह भी पढें – विश्व व्यापार संगठन (WTO) की अगली महानिदेशक नगोज़ी ओकोंजो-इवेला
Awards पुरस्कार
सैयद हैदर रजा को उनकी कला के लिए समय समय पर विविध पुरुस्कार प्राप्त हुये पेरिस
1946: रजत पदक, बॉम्बे आर्ट सोसाइटी, मुंबई
1948: स्वर्ण पदक, बॉम्बे आर्ट सोसायटी, मुंबई
1956: प्रिक्स डे ला क्रिटिक, पेरिस (पहले गैर-फ़्रांसिसी कलाकार)
1981: पद्म श्री; भारत सरकार
1981: ललित कला अकादमी की मानद सदस्यता, नई दिल्ली
1981: कालिदास सम्मान, मध्य प्रदेश सरकार
2007: पद्म भूषण; भारत सरकार
canadian pharmaceuticals online shoppers pharmacy
canada pharmacy mexican border pharmacies
medical pharmacies https://disvaiza.mystrikingly.com/