मध्य प्रदेश खेल शिखर अलंकरण समारोह 2020: मध्यप्रदेश के सर्वोच्च खेल पुरुष्कारो का वितरण

मध्यप्रदेश सरकार ने आज दिनांक 28/12/2020 को भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश खेल शिखर अलंकरण समारोह में अपने खेल से प्रदेश का नाम रोशन करने वाले  खिलाड़ियों को वर्ष 2019 के सर्वोच्च खेल पुरुष्कार से नवाज़ा गया। समारोह में प्रदेश के मुख्यमन्त्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा पुरुष्कार प्रदान किया गया।

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 2019 के सर्वोच्च खेल पुरस्कारों की घोषणा पुर्व में ही की जा चुकी थी। खेल विभाग द्वारा घोषित लिस्ट में प्रदेश का सर्वोच्च विक्रम अवार्ड, एकलव्य, विश्वामित्र और लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड शामिल है।

अलंकरण समारोह में मुख्य्मन्त्री शिवराज सिंह ने अलंकरण डेढ़ साल की देरी से होने के कारण कहा
-सवा साल का वनवास हो गया था। हमारी सरकार नहीं थी, लेकिन अलंकरण समारोह भी नहीं हुआ, अब हो रहा है। कोरोना काल की कड़की है, लेकिन खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, मध्य्प्रदेश खेलों के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है। हिंदुस्तान की महिला हॉकी टीम में 6 खिलाड़ी मध्यप्रदेश की हैं, ये हमारे लिए गर्व की बात है। मध्य्प्रदेश के दो खिलाड़ी चिंकी यादव और ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने हमें ओलंपिक कोटे में पहुंचा दिया है। बहुत जल्दी वह मौका भी आएगा जब प्रदेश के खिलाड़ी देश और दुनिया में नाम रोशन करेंगे।

कितनी हस्ती को मिला पुरुष्कार

समरोह मे खेल प्रशिक्षक एवं 27 खिलाड़ियों सहित कुल 28 खेल हस्ती को सम्मान से नवाजा गया। पुरुष्कार पाने वालों में भोपाल के 9 खिलाड़ी, इंदौर के 6 खिलाड़ी और जबलपुर के 4 खिलाड़ी है। इनके अलावा ग्वालियर से 2, देवास से 2 उज्जैन से 1, अशोकनगर से 1, धार से 1और गुना से 1 खिलाड़ी शामिल हैं।

एकलव्य पुरस्कार (Eklavya Award)

एकलव्य पुरस्कार की शुरुआत 1994 में हुई।  यह पुरस्कार मध्यप्रदेश राज्य के मूल निवासी खिलाड़ियों को दिया जाता है।  जिनकी उम्र 19 वर्ष से कम हो एवं जिसने पिछले 5 वर्षों में कम से कम 2 बार 2 वर्षों तक किसी भी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लिया हो, इस पुरस्कार में 50 हजार रूपये की राशि दी जाती है। एवं साथ ब्लेजर, प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र दिया जाता हैं।

यहां पढ़ें – How to change photo in Aadhar Card

यहाँ पढ़े : डॉ सलीम अली की जीवनी और उनसे जुड़े रोचक तथ्य

यहाँ पढ़े – क्या है प्रधानमंत्री ई-विद्या योजना?

यहाँ पढ़े – मेटावर्स क्या है? यह कैसे काम करता है और इसमें पैसे कमाने के क्या चांस हैं?

यहाँ पढ़े – क्रेडिटबी ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें?

वर्ष 2019 के लिए एकलव्य पुरुष्कार 14 खिलाड़ियों को दिया गया है।

अजातशत्रु शर्मा(कयाकिंग कैनोइंग)
आदित्य दुबे(सॉफ्ट टेनिस)
ऐश्वर्य शूटिंग,
गार्गी सिंह(कराते)
अंशिता पांडे(वुशू)
परम् पदम् बिरथरे(तैराकी)
शंकर पांडेय(फेंसिंग)
अक्षत जोशी(घुड़सवारी)
अनुषा कुटुमबले(टेबल टेनिस)
प्रियांशु राजावत(बैडमिंटन)
गोविन्द बैरागी(सेलिंग)
शिवांगनी शर्मा(सॉफ्टबॉल)
इशिका शर्मा(हॉकी)
नित्यता जैन(शतरंज)

विक्रम पुरस्कार (Vikram Award) 

विक्रम पुरुष्कार की शुरुआत 1990 में हुई थी। इस पुरस्कार के अंतर्गत विजेता खिलाड़ी को 1लाख  की राशि, ब्लेजर, प्रतीक चिन्ह प्रदान किए जाते हैं। यह मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार होता है। यह पुरस्कार उन खिलाड़ियों को दिया जाता है, जो मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी  हो एवं पिछले 5 वर्षों में कम से कम 2 वर्षों तक राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, सीनियर वर्ग की स्पर्धा में भाग लिया हो।


वर्ष 2019 के लिए विक्रम पुरुष्कार 10 खिलाड़ियों को दिया गया है।


राजेश्वरी कुशराम (कैनोइंग कया किंग)
फराज खान(घुड़सवारी)
अद्वैत पागे (तैराकी)
मुस्कान किरार(आर्चरी)
जय मीणा(सॉफ्ट टेनिस)
चिंकी यादव(शूटिंग)

दलीय खेल से –
पूजा पारेख(सॉफ्टबॉल),
करिश्मा यादव(हॉकी)

परंपरागत खेल से-
जानकी बाई(जूडो)
चंद्रकांत हरड़े( थ्रोबॉल)

विश्वामित्र पुरस्कार (Vishwamitra Award)


विश्वामित्र पुरुष्कार खेल प्रशिक्षक को दिया जाता है, इस पुरुष्कार की शुरुआत वर्ष 1994 से हुई। विश्वामित्र पुरस्कार ऐसे प्रशिक्षकों को दिया जाता है, जिन्होंने कम से कम दो ऐसे खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया हो जिन्होने पिछले 5 वर्षों में कम से कम 2 बार राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में दो स्वर्ण/चार रजत अथवा 6 कांस्य पदक जीते हों। इसमें विजेता को 100000 रू. ब्लेजर एवं प्रमाण पत्र दिया जाता है। 

वर्ष 2019 के लिए तीन खेल प्रशिक्षकों को विश्वामित्र पुरुष्कार दिया गया

अभिलाष एम टी- तैराकी, इंदौर
गिरधारी लाल यादव – सेलिंग

दलीय खेल के कोच – शरद जपे  (इंदौर) – खो खो

लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरुष्कार

 लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार वर्ष 2002 से प्रारंभ किया गया है, यह पुरस्कार ऐसी खेल हस्ती को दिया जाता है।  जिसने प्रदेश के खेलों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए जीवन पर्यंत योगदान दिया हो। यह पुरुष्कार मशहूर हॉकी खिलाड़ी स्वर्गीय कैप्टन रूप सिंह जी की स्मृति में दिया जाता है।

वर्ष 2019 के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरुष्कार  भोपाल के ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी इमान उर रहमान  को दिया गया। 

4 thoughts on “मध्य प्रदेश खेल शिखर अलंकरण समारोह 2020: मध्यप्रदेश के सर्वोच्च खेल पुरुष्कारो का वितरण”

  1. Pingback: MPPSC State Service Recruitment 2020-21 : मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा की कुल 235 पदों के लिए अधिसूचना जारी - Infotab

  2. Pingback: MP Police Constable Recruitment: पुलिस आरक्षक के 4000 पदों के लिए भर्ती, आवेदन प्रारम्भ दिनांक 31/12/2020 से - Infotab

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Open chat
1
How can we help ?
Hello 👋

Can we help you ?